फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlala Pran pratishtha: बाल रूप में विराजमान हुए रामलला, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

Mon, 22 Jan 2024 01:46 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले आरती की और फिर उसके बाद उन्हें दंडवत प्रणाम किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। जहां उनकी आरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चौपाल से प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतर मुलाकात की। उनकी पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत और सीएम योगी यजमान बने। इससे पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदर में प्रवेश किया तो वह चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में साधुओं से आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें