फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अलीगढ़ में बनी प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप कांच की कलाकृति, अयोध्या मंदिर में मिलेगा स्थान

Mon, 15 Jan 2024 10:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप की कांच की कलाकृति लगेगी। इसे अलीगढ़ पत्थर बाजार स्थित हिंदुस्तान ग्लास एजेंसी के संचालक अनुज गुप्ता और 8 कर्मियों ने करीब 40 दिन की मेहनत के बाद आकार दिया है।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप कांच की कलाकृति - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को भेंट करने में अलीगढ़ वासी पीछे नहीं है। पीतल की मूर्तियां, ताले के बाद अब कांच की वृहद कलाकृति अयोध्या मंदिर की भव्यता में चार चांद लगाएगी। जिसमें भगवान राम बाल स्वरूप में नजर आएंगे। सोमवार को यह कलाकृति अयोध्या के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन


अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप की कांच की कलाकृति लगेगी। इसे पत्थर बाजार स्थित हिंदुस्तान ग्लास एजेंसी के संचालक अनुज गुप्ता और 8 कर्मियों ने करीब 40 दिन की मेहनत के बाद आकार दिया है। अनुज गुप्ता ने बताया कि अयोध्या मंदिर के लिए उन्होंने एक शीशे पर निर्मित राम के बाल स्वरूप की कलाकृति तैयार की है। जो पूर्ण रूप से शीशे पर बनाई गई है। यह एक अनूठी कलाकृति है। इसे बनाने में करीब 8 कर्मचारियों ने उनका सहयोग किया है। आरएसएस के पदाधिकारी इस कांच की कलाकृति को अयोध्या पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं कारोबारी अपने परिवार सहित जल्द ही रामलला के दर्शन को जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें