फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramlala Pran Pratishtha: 'भए प्रगट कृपाला...'; 10 ग्राफिक्स में देखिए राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 22 Jan 2024 03:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया।  समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना उपवास तोड़ा।
विज्ञापन
राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। देश-विदेश में लाखों रामभक्त इस पावन पल के साक्षी बने। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हेलीकॉप्टर ने नवनिर्मित रामजन्मभूमि मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी ने भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया।  समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना उपवास तोड़ा।

विज्ञापन


इससे पहले सुनहरे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान वे अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का एक छत्र भी लेकर आए थे। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बजाई गई मधुर ‘मंगल ध्वनि’ में देशभर के 50 पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया गया।

इन वाद्य यंत्रों को बचाने वाले कलाकर शामिल हुए

  1. उत्तर प्रदेश से बांसुरी और ढोलक
  2. कर्नाटक से वीणा
  3. महाराष्ट्र से सुंदरी
  4. पंजाब से अलगोजा
  5. ओडिशा से मर्दला
  6. मध्य प्रदेश से संतूर
  7. मणिपुर से पुंग
  8. असम से नगाड़ा और काली
  9. छत्तीसगढ़ से तंबूरा
  10. बिहार से पखावज
  11. दिल्ली से शहनाई
  12. राजस्थान से रावणहत्था
विज्ञापन
विज्ञापन

















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें