फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: कुबेर टीला मंदिर में दर्शन कर PM मोदी ने की पूजा अर्चना, यहां कुबेर ने की थी भगवान भोलेनाथ की पूजा

Mon, 22 Jan 2024 03:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
भगवान शिव का पूजन करते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा और संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुबेर टीला जाकर भगवान शिव के मंदिर में दर्शन और पूजा की। आपको बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एक कुबेर टीला है, यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। 

विज्ञापन


इस मंदिर की दीवारें करीब पांच फुट ऊंची और 2.5 फुट चौड़ी थी। राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस मंदिर का भी पुनरुद्धार कराया है। ऐसा बताया जाता है कि यहां धन के देवता यानी कुबेर जी का आगमन हुआ था। कुबेर टीला मार्ग पर जटायु की प्रतिमा लगाई गई है।

शास्त्रों के अनुसार यह टीला भगवान राम के जन्म से भी पहले से मौजूद था। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। कुबेर ने इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें