फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : राम मंदिर ध्वज लेकर 13 हजार फीट की ऊंचाई से अनामिका ने लगाई छलांग, स्काई डाइविंग देख लोग स्तब्ध

Mon, 01 Jan 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने थाईलैंड में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राम मंदिर ध्वज के साथ उन्होंने 13 हजार की फीट से छलांग लगाकर एक नई उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई अपने तरीके से खुशी मना रहा है। 
विज्ञापन
बैंकॉक में राम मंदिर के ध्वज के साथ 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगातीं प्रयागराज की अनामिका शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्त अपनी-अपनी तरह से खुशियां जाहिर कर रहे हैं। संगमनगरी की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा (23) ने रविवार को एक और उपलब्धि हासिल की। बैंकॉक में 13 हजार फीट की उंचाई से राम मंदिर के ध्वज के साथ हैरतअंगेज छलांग लगाकर अपनी आस्था और खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


यूएसपीए (यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन) की सी कैटेगरी की स्काई डाइविंग लाइसेंस प्राप्त कर चुकीं अनामिका ने एक पखवाड़े पहले ही रोडियो स्काई डाइव जंप कर इतिहास रचा था। अनामिका ने बैंकॉक में आसमान से 13000 फीट की ऊंचाई से जय श्रीराम के जयकारे संग छलांग लगाई। इस दौरान उनके हाथ में राम मंदिर का ध्वज भी था।

अनामिका ने यह उपलब्धि हासिल करने के बाद अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। भगवान राम के भव्य राम मंदिर को सम्मान देने के लिए ही उन्होंने ध्वज के साथ छलांग लगाई है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर मां प्रियंका बेहद खुश नजर आईं। कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। भगवान राम के सम्मान में बेटी ने जो कारनामा दिखाया है, वह आसान नहीं है। यह सब भगवान राम के ही आशीर्वाद से संभव हुआ है।

विज्ञापन

दस वर्ष की उम्र से ही रच रही इतिहास

अनामिका ने अपनी पहली स्काई डाइविंग जंप महज दस वर्ष की उम्र में ही की थी। 20 साल की उम्र में उन्होंने स्काई डाइविंग का लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। वह अब तक 300 स्काई डाइव पार कर चुकी हैं। उन्होंने यह हैरतअंगेज कारनामा अपने पिता अजय शर्मा से सीखा है। पिता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त जूनियर वारंट ऑफिसर, प्रशिक्षित कमांडो और प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं। अजय अबतक 650 बार स्काई डाइविंग कर चुके हैं।

थाइलैंड में बजीं तालियां

अनामिका ने राम मंदिर के सम्मान में यह छलांग थाइलैंड के रेयांग शहर में लगाई है। थाईलैंड हनुमानजी को अपना रक्षक मानता है। अनामिका ने जैसे ही सनातनी और धार्मिक श्रीराम का ध्वज आकाश में फहराया तो थाइलैंड के स्थानीय नागरिकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें