फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wall Collapse: भरतपुर में दर्दनाक हादसा, मकान की छत ढही…एक ही परिवार को 3 लोग मलबे में दबे; बेटे व मां की मौत

Mon, 23 Sep 2024 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Wall Collapse: भरतपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सेवर इलाके में कमरे की पटि्टयां टूटकर मां-बेटे और बेटी पर गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। 12 साल की मासूम गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के सेवर थाना इलाके के स्टेडियम नगर में दर्दनाक हादसा हो गया। एक कमरे की छत ढहने से मां बेटी ओर बेटे घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत उन्हें आरबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मृतक के परिजन नीरज ने बताया कि स्टेडियम नगर में सुरेश का मकान है। सुरेश फल का ठेला लगाता है। सुबह वह अपने काम पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी रीना (35), बेटा हितेश(10) और बेटी वर्षा(12) थे। तभी करीब 11 बजकर 30 मिनट पर अचानक सुरेश के मकान के एक कमरे की छत ढह गई।

जिसमें रीना, हितेश और वर्षा दब गए। छत गिरने की आवाज और चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग सुरेश के घर पहुंचे। तीनों को मलबे से निकालकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने रीना और हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं वर्षा का इलाज जारी है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि सुरेश के बड़े भाई राधेश्याम का मकान भी उसके बगल में है। जिसमें निर्माण का काम चल रहा था। हो सकता धमक की वजह से सुरेश के मकान की छत ढह गई। फिलहाल रीना और हितेश के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें