हज यात्रा के दौरान पिछले महीने हुई भगदड़ में खोए मानसिक रूप से अस्वस्थ राजस्थान निवासी 36 वर्षीय जहीर अब्बास 22 दिन बाद मिल गया। सऊदी पुलिस को जहीर मक्का की सड़कों पर घूमता हुआ मिला।
फिंगर प्रिंट के जरिए जहीर की पहचान हुई। जहीर के परिजन मदीना में ही थे, जहां पुलिस ने उसे अपने परिवार से मिला दिया। जहीर के चाचा अजीम अत्तारी ने बताया कि 24 सितंबर को हज में हुई भगदड में जहीर परिवार से बिछुड गया था।