फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, जांच शुरू

Tue, 18 Jul 2023 11:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस ने सीकर भादवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक से उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में लेनदेन के विवाद में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवक का क्षत विक्षत शव भदवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। उसके के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लेनदेन के विवाद में झुंझुनू जिले के रहने वाले आलोक का सोमवार रात को पिपराली चौराहे से अपहरण किया गया था। जिसके बाद बदमाशों ने उसे हाथ-पैर बांधकर भादवासी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

मंगलवार सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें