फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरोपी युवक ने कई बार दुष्कर्म करने के बाद महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल का शिवम कुमार उर्फ शुभम पुत्र संजीव कुमार यादव उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मोहकमपुर गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को आदर्श नगर थाने में एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उसने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान शिवम नाम के युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। 

इसके बाद उसने एक दिन कमरे में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। घटना के बारे में किसी को कुछ बातने पर उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसने उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


एफआईआर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वीडियो वायरल करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर पुलिस ने अरोपी शुभम को यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां रहकर ड्राइवर का काम कर रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें