राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल छात्रा को ना सिर्फ छेड़ा ब्लकि उसे गला काटकर मारने की धमकी भी दी डेली। आरोपी ने ये भी कहा कि वह तेजाब डालकर उसका चेहरा बदसूरत बना देगा, लेकिन उसे किसी और की नहीं होने देगा। आरोपी के डर से नाबालिग छात्रा ने खोह नागोरियान थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार खोह नागोरियान की रहने वाले 16 साल की लड़की ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 11वीं क्लास में पढ़ती है। लूणियावास खोह नागोरियान का रहने वाले अजय शर्मा उर्फ गोलू (23) पिछले साल 2022 से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
छात्रा का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय आरोपी अजय उसका पीछा कर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करता है। मोबाइल पर कॉल और मैसेज कर भी परेशान करता है। धमकी देता है कि मुझसे शादी नहीं की तो तेरी गर्दन काट दूंगा। तेजाब डालकर चेहरा बदसूरत बना दूंगा।
आरोपी की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने महिला गरिमा में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जमानत पर छूटने के बाद आरोपी युवक छात्रा का फिर से पीछा करने लगा है। वह आते-जाते समय छात्रों को रास्ते में रोक लेता है। इस दौरान उससे धमकाता है कि मुझसे शादी करनी पड़ेगी। मैं तुझे दूसरे की होने नहीं दूंगा। तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा हुआ है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नामस से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। जिसके जरिए वो अश्लील पोस्ट, कमेंट और मैसेज भेजकर उसे बदनाम कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अजय उर्फ गोलू के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ खोह नागोरियान सुधीर कुमार उपाध्याय कर रहे हैं।