फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश पार्लियामेंट: वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन में 9 देशों के प्रतिनिधि जुटे, भगवान परशुराम का मंदिर बनेगा

Tue, 16 May 2023 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सर्व ब्राह्मण महासभा और यूनाइटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके की ओर से ‘वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन’ का आयोजन पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के महंत नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमें देश-विदेश के ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
ब्रिटिश पार्लियामेंट में वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सर्व ब्राह्मण महासभा और युनाईटेड ब्राह्मण फ्रंट यूके की और से लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में ‘वर्ल्ड ब्राह्मण कन्वेंशन’ के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को कहा कि ब्राह्मण सर्वजन सुखाय की भावना के साथ कार्य करें और देश को आगे बढ़ाने में ब्राह्मणों की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है। ब्राह्मण समाज सदैव परहितकारी रहा है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अपने पुरातन ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


दुनिया में पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर ‘ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स’ एकत्रित हुए
मिश्रा ने बताया कि विश्व में पहली बार लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट के अंदर ‘ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स’ एकत्रित हुए और भारतीय ब्राह्मण समाज की तेजस्विता और विश्व भर में शांति और सामंजस्य पर चर्चा हुई। भारत कैसे ‘विश्व गुरू’ बने इस पर एक शोध पत्र भी जारी किया गया। इस कन्वेंशन में ‘ब्राह्मणिकल वैल्यूज फॉर वर्ल्ड पीस एंड हार्मूनिज’ पर भी चर्चा हुई। 

समारोह के मुख्य अतिथि लंदन में 5 बार के सांसद डॉ. वीरेन्द्र शर्मा रहे
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि लंदन में 5 बार के सांसद डाॅ. वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन काल से सभी जाति समाज को साथ लेकर चला है और अब आवश्यकता इस बात की है कि बदली हुई परिस्थितियों में उसे खुद पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। जब ब्राह्मण आगे बढेगा, तो निश्चित रूप से देश का विकास होगा। 
विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी के महंत बोले- आखिरी छोर पर बैठे ब्राह्मण की मदद पर चिंतन करें
इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी के महंत नरेश पुरी जी महाराज ने कहा कि इस अवसर पर चिंतन करना चाहिए कि हम आखिरी छोर पर बैठे हुए ब्राह्मण की कैसे मदद कर सकते हैं ? इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी में संस्कृत शिक्षा को बढावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

UK के सांसद नवेन्द्र मिश्रा बोले- ब्रिटिश पार्लियामेंट में ब्राह्मण समाज के इतिहास और संस्कृति की विरासत पर चर्चा गर्व की बात
यूके के सांसद नवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि ये हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज लंदन की संसद में ब्राह्मण समाज के इतिहास और संस्कृति की विरासत पर चर्चा कर रहे हैं। न्यूयॉर्क के इन्द्रजीत शर्मा ने कहा कि भारत का सांस्कृतिक इतिहास इस बात का साक्षी है कि सृष्टि के उदयकाल से लेकर आज तक ब्राह्मणों ने अपने अपूर्व चिंतन और तप से ज्ञान, विज्ञान अर्जित कर पूरी मानव सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। लंदन में हिन्दी के मशहूर साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण स्वयं के लिये नहीं राष्ट्र संस्कृति और मानवता के लिए जीता आया है। ब्राह्मण का मूल मंत्र रहा है ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:’ समाज और राष्ट्र जब भी दिग्भ्रमित हुआ है, ब्राह्मण समाज उठ खड़ा हुआ है। इस अवसर पर लंदन के बीबीसी के पत्रकार रवि शर्मा ने कहा है कि हम सब मिलकर पूरे विश्व को एक दिशा दे सकते हैं।

बर्मिंघम में मुख्य पुजारी विवेकानन्द शर्मा ने कहा- लंदन में जल्द स्थापित करेंगे परशुराम जी की मूर्ति
इस अवसर पर बर्मिंघम में मुख्य पुजारी विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि लंदन में परशुराम जी की जय जयकार हो रही है और जल्दी ही हम यहां पर परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी करेंगे। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि दीपक जोशी, जापान के प्रवीण शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के कपिल जोशी, कर्नाटक से विश्वराज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अगले 2 साल में 14 देशों में लगेगी भगवान परशुराम की मूर्ति
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा ने यह भी निश्चित किया है कि आगामी 2 वर्ष में परशुराम जयंती के पहले 14 देशों में भगवान परशुराम जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूर्जा अर्चना प्रारम्भ करवाई जाएगी। इसके लिए लंदन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के मंदिर चिन्हित कर लिए गए हैं। 

यह भी निर्णय लिया गया कि विदेश आकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए एक महासभा का अप्रवासी प्रकोष्ठ की गठित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र शर्मा ने घोषणा की है कि जो भी विद्यार्थी सहायता के लिए आएगा, उसकी मदद करेंगे। इस अवसर पर एक प्रस्ताव यह भी आया कि लंदन में एक गुरुकुल शुरू किया जाए।

मेहंदीपुर बालाजी में संत शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित
इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी के महंत नरेश पुरी जी महाराज को ‘संत शिरोमणि’ सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही देश-विदेश में पहले ब्राह्मण सांसद जो लगातार 5 बार जीते है उन्हें ‘ग्लोबल ब्राह्मण लीडर्स’ सम्मान से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें