फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: लक्ष्मणगढ़ में विकास कार्यों के लिए पहली किस्त जारी; 81.87 लाख रुपये से कराए जाएंगे कार्य

Mon, 28 Aug 2023 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

लक्ष्मणगढ़ में महात्मा फुले सर्किल सहित विधायक डोटासरा के कोष से स्वीकृत विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति की प्रथम किस्त जारी। 81.87 लाख रुपये की मिली वित्तीय स्वीकृति।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर ज़िले के लक्ष्मणगढ़ में क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के विधायक कोष से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति और प्रथम किस्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने जारी कर दी है। 

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार विधायक कोष से पंचायत समिति के सामने बनने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल के लिए 5 लाख रुपये, वार्ड एक में नायक समाज भवन की चार दिवारी और अन्य कार्यों के लिए सात लाख रुपये, वार्ड 32 में वाल्मीकि सामुदायिक भवन में हाल निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, नगरपालिका क्षेत्र में हाई मास्क लाइट के लिए 16 लाख 87 हजार रुपये, लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपयोगी सामग्री के लिए पांच लाख रुपये, वार्ड 9 में चौधरी गणपतराम सारण की गली सीसी सड़क के लिए पांच लाख रुपये, लक्ष्मणगढ़ के कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति के साथ ही प्रथम किस्त भी जारी की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं लक्ष्मणगढ़ विधायक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से विधायक हैं। मंगलूणा के व्यापारी मौहल्ला चौक में इंटरलोक के लिए 7 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सूतोद के गांव डूंगरवास में हाई मास्क लाईट के लिए 5 लाख रुपये, मंगलूणा गांव के आम चौक उत्तरादि कोटड़ी मौहल्ला कायमखानी में इंटरलोक के लिए 11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति और प्रथम किस्त जारी की गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत 81 लाख 87 हजार के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी कर दी है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में उक्त विकास कार्यों के लिए 65 लाख 50 हजार की स्वीकृति भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें