फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, आंख और प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली, लाठी-सरियों से की मारपीट

Tue, 15 Nov 2022 06:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं के पर हमला कर दिया। जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले कैथून थाना इलाके में दबंगों ने खेत पर काम कर रहीं दो महिलाओं पर हमला कर दिया। दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने महिला के आंख और गुप्तांग में मिर्च फेंक दी साथ ही डंडों और सरिए से बुरी तरह पीटा। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में में भर्ती करवाया गया है।   

विज्ञापन


चारणहेड़ी गांव निवासी पीड़ित धनराज सुमन ने बताया गांव में उनकी जमीन है। 2 बीघा जमीन को लेकर दादा के भाई के लड़कों से विवाद चल रहा है। सोमवार को उसका भाई और जीजा किसी काम से कोटा आए थे। वो खुद पत्नी की सोनोग्राफी करवाने कैथून गया था। घर में उसकी भाभी ज्योति और दीदी राजकरंदा, दीदी की बेटी किरण थी। तीनों दोपहर करीब 4 बजे घर से आधा किमी दूर खेत पर गई थीं।

इस दौरान खेत पर 10-12 लोग और 8-10 महिलाएं आईं और उन्होंने दीदी व भाभी से मारपीट शुरू कर दी। दीदी की बेटी ने मौके से भागकर लोगों को बताया। परिवार के दबंगों ने उसकी दीदी को खेत में गिराकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान दीदी के आंख और गुप्तांग में लाल मिर्च भी फेंकी। 
विज्ञापन


भाभी को डंडों, सरिए और दांथली से मारा। इससे उनके दोनों हाथों पर चोट लगी है। साथ ही दीदी के कूल्हे और पैर पर चोट के गहरे निशान हैं। दोनों को इलाज के लिए कैथून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से रात को दोनों को कोटा रेफर कर दिया। धनराज का कहना है कि मामले की शिकायत कैथून थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें