फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: पिलानी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, मटके फोड़े; अधिकारियों से हुई तीखी बहस

Tue, 11 Apr 2023 04:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

झुंझुनूं के पिलानी में गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की समस्या से लगातार कई दिनों तक जूझने के बाद गुस्साई महिलाएं आज जलदाय विभाग में जा पहुंची। आरएलपी नेता राजकुमार नायक के साथ जलदाय विभाग पहुंची महिलाओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय में मौजूद विभाग के अधिकारियों से भी महिलाओं की तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलानी में लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के अंदर ही कई ऐसे इलाके हैं जहां पिछले कई दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। मंगलवार को वार्ड नं 27, 28, धींधवा सर्किल के पास की कॉलोनी तथा वार्ड नं. 12 के बाशिंदों ने पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया। युवा नेता राजकुमार नायक के नेतृत्व में जलदाय विभाग पहुंची महिलाओं ने अधिकारियों ने को जम कर खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन


20 दिन से पानी की समस्या बहुत ज्यादा
पार्षद राजकुमार ने बताया कि पिछले 20 दिन से पानी की समस्या बहुत ज्यादा बनी हुई है। जलापूर्ति की स्थिति तो वैसे साल भर से खराब है, लेकिन बीच-बीच में पानी नलों में आ जाता है। पिछले 15 दिन से तो बिल्कुल ही पानी नहीं आ रहा। पहले भी अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। श्याम मन्दिर के पीछे वार्ड नं 12 में बनी पानी की टंकी को विभाग के कर्मचारी कभी नहीं भरते। यहां बोरिंग है, उसके बावजूद टंकी सूखी पड़ी है तो सप्लाई कैसे होगी।

जेईएन को दिया ज्ञापन
जलदाय विभाग में बहस और नारेबाजी के बाद जेईएन प्रदीप कुमार को समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि जलापूर्ति व्यवस्था को जल्दी ही नहीं  सुचारू किया गया तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार नायक के साथ प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कृष्णा, मीरा, किरण सैनी, सरोज, मनोहरी, सुशीला, बबीता, कमला, संतोष, सरोज, अंजू , कपिल, कुलदीप, गुलाबी, मोहीनी, संतोष, विमला, रुक्मणि, लाडो देवी, सरला कृष्णा, नानकी देवी, माया, ग्यारसी, संपति, छोटेलाल, सुनील, सोनू, दिनेश, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें