फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कलेक्ट्रेट के सामने नींबू-मिर्ची बेची, 19वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Fri, 19 May 2023 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में जिला कलेक्ट्रेट पर ग्रेड पे बढ़ाने और पदनाम परिवर्तन की मांग को लेकर पिछले 19 दिन से एएनएम-एलएचबी कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी और सरोज कुंतल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सब्जियों का ठेला लगाया और बेचा।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनएम-एलएचवी कार्मिकों ने बताया कि सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं में एएनएम एलएचवी से कार्य कराया जाता है, लेकिन वेतन काफी कम दिया जाता है। जिससे उनका घर चलाना तक मुश्किल हो रहा है। सरकार से पदनाम परिवर्तन एवं ग्रेड पे को बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले करीब 19 दिनों से भीषण गर्मी में धरना दिया जा रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए  मजबूर होकर एएनएम एलएचवी कार्मिकों ने टमाटर, मिर्ची, नींबू और अन्य सब्जियां बेचीं।

विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर और  सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर पदनाम देने की मांग
राजस्थान एएनएम-एलएचबी एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज कुंतल ने बताया कि पिछले 19 दिनों से एएनएम एलएचबी कार्मिक अपनी जायज मांगों को लेकर भीषण गर्मी के बावजूद धरना प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन सरकार एएनएम एलएचबी की मांगों पर कोई भी सकारात्मक रूख नहीं दिखा रही हैं। महिला कार्मिकों की मांग है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर किया जाए और महिला स्वास्थ्य दर्शिका का पदनाम सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर किया जाए। जिससे कार्मिकों को सम्मान मिले। 

ग्रेड पे 2800 से 3600 और 3600 से 4200 किया जाए
इसी प्रकार एएनएम नर्सिंग संवर्ग का ग्रेड पे 2800 से 3600 और एलएचवी का ग्रेड पे 3600 से 4200 किया जाए। एएनएम कार्मिकों ने बताया कि राजस्थान सरकार को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद हमारी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और हमारी किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होने बताया कि एएनएम एलएचवी कार्मिक ग्रेड पे एवं पदनाम परिवर्तन की मांग को लेकर काफी समय से प्रयासरत हैं। जिसे लेकर सरकार के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई भी मांग अभी तक पूरी नही हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें