फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दो साल की बेटी को पेट से बांधकर कुएं में कूदी मां, घर से दो किमी दूर लगाया मौत को गले

Tue, 31 May 2022 01:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

पति से झगड़े के बाद महिला गुस्से में बेटी को घर से लेकर निकल गई थी। परिजनों ने जब उसे तलाशा तो उसकी लाश कुएं में मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची के साथ कुंए में कूदकर जान दे दी। महिला का पति और ससुरालवालों से झगड़ा हो गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला ने गुस्से में मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि कुमारिया की रहने वाली बाबूडी पत्नी दिलखुश गुर्जर का पति और ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह सोमवार सुबह अपनी दो साल की बच्ची अर्पिता को लेकर घर से निकल गई। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान घर से दो किलोमीटर दूर उसका और बच्ची का शव एक कुएं में मिला। शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। मां और बच्ची दोनों एक कपड़े से बंधे हुए थे।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें