फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़मेर: पिता की हुई थी कोरोना संक्रमण से मौत, आहत बेटी ने लगा दी चिता में छलांग

Tue, 04 May 2021 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के बाड़मेर में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। घटना से आहत व्यक्ति की बेटी ने जलती चिता में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली इस घटना में युवती करीब 70 फीसदी झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बाड़मेर की रॉय कॉलोनी के निवाली दामोदर दास की मौत कोरोना के चलते हुई थी। शव का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय के श्मशान घाट पर किया जा रहा था। चिता को मुखाग्नि देने के बाद अचानक दामोदर दास की बेटी चंद्रा शारदा (30) ने जलती चिता में छलांग लगा दी।

अचानक इस घटना से हैरत में आए लोगों ने उसे जलती चिता से निकालने की कोशिश शुरू की। लेकिन, जब तक युवती को निकाला जाता तब तक उसके शरीर का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें