फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: बेटे का जन्म, उधर हादसे में पिता की मौत, पत्नी बोली- पति को थी बेटे की चाहत, आज बेटा आया तो वो चले गए

Mon, 30 Jan 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शनिवार को ट्रेलर और कार की जबरदस्त भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी समेत कार चालक की मौत हो गई थी। इस हादसे के 11 घंटे बाद कार चालक राजूराम की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। पति की मौत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल।
विज्ञापन
मृतक राजूराम का फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर से करीब 90 किलोमीटर आसोप कस्बे में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत कार चालक की मौत हुई थी। हादसे में ट्रेलर और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में ड्राइवर राजूराम की मौत के 11 घंटे बाद उसकी पत्नी ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। राजूराम की पत्नी शिपु देवी ने बताया कि बेटे जन्म के काफी देर के बाद परिवार वालों ने पति की मौत की जानकारी दी। शिपुदेवी ने बताया कि बेटे के जन्म के समय वो अपने पति का इंतजार कर रही थी लेकिन क्या पता था कि अब वो कभी नहीं आएंगे।

विज्ञापन


बड़ी बेटी दिलखुश ने पिता को दी मुखाग्नि
पति के जाने के दुख से शिपु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिपुदेवी ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। पति को एक बेटे की चाहत थी। आज जब बेटा है तो उसको देखने के लिए वो नहीं हैं। बेटे का मुंह देखे बिना ही वो इस दुनिया से चले गए। राजू और शिपु की शादी 12 साल पहले हुई थी। रविवार को बड़ी बेटी दिलखुश ने पिता को मुखाग्नि दी। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। राजू इकलौता बेटा था और ड्राइवरी कर घर चलाता था।

बता दें, जोधपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर हुए सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल तेजाराम (35) निवासी सेनणी, कॉन्स्टेबल मोहनलाल निवासी कंकड़ाय पुलिस थाना भावंडा सहित दो अन्य कॉन्स्टेबल प्राइवेट कार लेकर शनिवार शाम अपराधी को पकड़ने नागौर जा रहे थे। कार राजूराम देवासी (38) निवासी आसोप चला रहा था। आसोप से डेढ़ किलोमीटर आगे कार को सामने से आर रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तेजाराम, मोहनलाल और राजू राम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें