पाली में एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को पहले घर से निकालकर पिटाई की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। घटना के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। पाली में एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को पहले घर से निकालकर पिटाई की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। घटना के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला को उसके रिश्तेदार भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुमेरपुर इलाके में शादीशुदा एक शख्स का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक उसकी पत्नी को पहले से थी। 10 अगस्त को युवक की पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ युवती के घर पहुंची। उस समय वो खाना बना रही थी। फिर महिला युवती को घर से बाल खींचकर सड़क पर ले आई। यहां पर सभी ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई की फिर उसके कपड़े फाड़े और उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्ची पाउडर डाल दी