फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 लाख के सोने के संग पकड़ी गई युवती, चौंका देगा तस्करी का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अबू धाबी से ढाई किलो सोना तस्करी करके ला रही थी। महिला के सोने की तस्करी के अंदाज को देखकर विभाग के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला रविवार सुबह का है जब एक 26 वर्षीय युवती ने अधिकारियों को चकमा देने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

अबू धाबी से आई इस युवती को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 2561 ग्राम सोने को बरामद किया। कस्टम के अधिकारियों के अनुसार मुंबई निवासी इस महिला के बारे में विभाग को सूचना मिली थी कि वह सोना तस्करी करके ला रही है।
विज्ञापन

माइक्रोवेव में छिपाकर लाई थी ढाई किलो सोना

एक अधिकारी ने बताया कि हमें इस संबंध में तो पुख्ता जानकारी नहीं थी कि उसके सामान में क्या-क्या है। लेकिन जब महिला हीना जावेद रिंदानी की तलाशी ली गई तो उसके पास से काफी मात्रा में सोना बरामद हुआ। महिला ने उसे इतनी चालाकी से छुपा रखा था कि उसे पकड़ना आसान नहीं था।

अधिकारियों के अनुसार उसने तस्करी कर लाए गए सोने को एक माइक्रोवेव में छुपा रखा था। जब उसके सामान की स्‍केनिंग की गई तब उसकी चोरी पकड़ में आई। इसके बाद माइक्रोवेव को कब्जे में लेकर उसके अंदर छुपा कर रखा गया सोना निकाला गया।

अधिकारी के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत 62 लाख के करीब बताई जाती है। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ में पता चला कि वह जयपुर में पहली बार आई थी और उसने अपने निर्धारित मार्ग का इस्तेमाल नहीं किया।

जिससे उस पर शक हुआ। महिला ने यह सोना कुछ लोगों के इशारे पर वहां से खरीदा था और उसे यहां पहुंचाना था।
विज्ञापन

अरब देशों से तस्करी करके लाया जाता है सोना

बता दें कि पूर्व में भी कस्टम विभाग के अधिकारी विदेशों से विभिन्न तरीकों से तस्करी कर लाए गए सोने को जयपुर एयरपोर्ट से बरामद करते रहे हैं। जैसे कई बार पैन की निब से लेकर जूतों तक, ट्राउजर की जिप और प्रेस की कोइल के रूप में सोने की तस्करी की जाती रही है।

यह पूछने पर की सोने की इस तरह छुपी तस्करी की जानकारी कैसे हो जाती है इस पर एक अधिकारी का कहना था कि हमें पकड़े गए कई तस्करों से पूछताछ के बाद यह पता चला है कि दुबई में कई दुकानें इस तरह से सोने के विभिन्न डिजाइनों में बिक्री करती हैं कि उसे पकड़ना आसान नहीं होता।

मसलन, वे पैंट की सोने की तार वाली चेन के रूप में भी आपको सोना दे सकते हैं, इसके अलावा वहां कई दुकान ऐसी भी हैं जो मोबाइल की सोने की बैट्री को भी बेचती हैं। जिन्हें मोबाइल में फिट करके यहां लाया जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें