फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाई से मिलने गई पत्नी लापता, दो महीने से तलाश रहा पति, घर से भागकर शादी करने से नाराज था परिवार

Wed, 09 Nov 2022 07:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुनीत का कहना है कि शादी के बाद से उनके परिवार वाले उनसे बात नहीं करते हैं। पत्नी संजू के लापता होने के बाद उसने परिवार वालों को जानकारी दी, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी सहयोग नहीं मिला और न ही उन्होंने संजू को तलाश करने की कोशिश की।
विज्ञापन
दो महीने से लापता है संजू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयुपर में रहने वाले एक युवक की पत्नी लापता हो गई है। दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। जिसके बाद से वह साथ रह रहे थे लेकिन दो महीन पहले वह गायब हो गई, तब से वह अपनी पत्नी की तलाश दिल्ली और जयपुर में कर रहा है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान पति ने दिल्ली और जयपुर दोनों जगह थाने के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की। आखिर में अदालत के जरिए युवक ने मानसरोवर थाने में केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित पति पुनीत राजोरिया (24) ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर 2019 को उसने पत्नी संजू कुमार जाटव (24) से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह मानसरोवर में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। संजू 28 अगस्त को अपने भाई से मिलने के लिए दिल्ली गई थी। 

2 सितंबर को शादी की सालगिरह होने के कारण पुनीत भी दिल्ली चला गया, जहां दोनों ने शादी की सालगिरह मनाई। अगले दिन पति पुनीत ने संजू से वापस जयपुर चलने की बात कही तो उसने दो-तीन दिन में आने के लिए कह दिया। जिसके बाद पुनीत जयुपर वापस आ गया।  

पुनीत ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को संजू दिल्ली से जयपुर के लिए निकली थी। वहां से निकलते हुए और रास्ते भर उसकी संजू से बात होती रही। संजू ने बताया था कि वह देर रात तक जयपुर आ जाएगी, लेकिन वह नहीं पहुंची। पुनीत ने उसके नंबर पर कॉल किया तो बंद बताया। 

जिसके बाद उसने उसके भाई से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह तो जयपुर चली गई है। इसके बाद युवक दिल्ली पहुंचा और सूंज की तलाश की। उसके परिवार वालों और अन्य रिश्तेदारों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पति ने दिल्ली की एक थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन

पति पुनीत राजोरिया के साथ संजू जाटव। - फोटो : अमर उजाला
वह जयपुर वापस और मानसरोवर थाना ने में पत्नी संजू के लापता होने का केस दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दिल्ली में केस दर्ज कराने की बात कही। युवक थाने के चक्कर लगाता रहा है अपने स्तर पर संजू का पता लगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन दो महीने बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। 

एक परिचित की सलाह पर परेशान पति ने अदालत में गुहार लगाई, जिसके आदेश पर अब केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लापता संजू की तलाश  की जा रही है।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह और संजू एक ही स्कूल में पड़त थे। दोनों की मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया, लेकिन दोनों के ही परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थी। ऐसे में उन्होंने घर से भागकर गाजियबाद में कोर्ट मैरिज कर ली। 

शादी के उन्होंने मानसरोवर में कमरा किराए पर लिया और वहां रहने लगे। पुनीत का कहना है कि शादी के बाद से उनके परिवार वाले उनसे बात नहीं करते हैं। संजू के लापता होने के बाद उसने उसके परिवार वालों को जानकारी दी, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी सहयोग नहीं मिला और न ही उन्होंने संजू को तलाश करने की कोशिश की।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें