फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मजदूरों ने रुपये मांगे तो भट्टा मालिक ने कोड़े से पीटा, थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

Sun, 04 Jun 2023 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं में एक ईंट भट्टा मालिक ने मजदूर और उसके परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ितों को कोड़े और लाठियों से पीटा। पीड़ितों का आरोप है कि भट्टा मालिक उनकी मजदूरी नहीं दे रहा है। वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
भट्टा मालिक ने मजदूर से की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाने के डूमोली गांव के एक ईंट भट्टे पर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां काम करने वाले एक मजदूर और उसके परिवार के सदस्यों के साथ कौड़े और लाठियों से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि मजदूरी मागने पर पीड़तों के साथ मारपीट की गई है। इस घटना एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीतापुर और अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) निवासी मजदूरों ने बताया कि वे डूमोली के श्रीराम ईंट-भट्टे पर मजदूरी करते हैं। ईट्ट-भट्टे का मालिक कई दिन से उनकी मजदूरी नहीं दे रहा है। जिससे उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि ईट्टा-भट्टा मालिक से कई बार मजदूरी मांगी, लेकिन उसने मजदूरी नहीं दी। साथ ही वह उन्हें अपने गांव भी नहीं जाने दे रहा है। 

मजदूरों ने बताया कि शनिवार को वह मजदूरी नहीं देने की शिकायत करने सिंघाना थाने गए थे, इस दौरान पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। इससे परेशान बाद मजदूर सिंघाना बाइपास सर्किल पहुंचे और मजदूरी देने की मांग को लेकर झुंझुनूं-दिल्ली नेशनल मार्ग पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ पहुंचे सिंघाना थाना अधिकारी भजनाराम चौधरी ने मजदूरों वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने सड़क जाम और शांतिभंग में जमादार धर्मेंद्र और रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन देर शाम मजदूरों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें मजदूरों के साथ ईंट भट्टे पर कौडों से मारपीट की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र गुर्जर और जगन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें