पश्चिमी प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का कहर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर और सिरोही में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही कुछ जिलों में तेज लू चलने की आशंका भी जताई जा रही है। 11 अप्रैल के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
तापमान में बढ़ोतरी के पीछे यह कारण
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आ रही हवा का असर राजस्थान पर सीधा हो रहा है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम दिशा से आ रही हवा को अरब सागर से किसी तरह की नमी नहीं मिल रही। इस कारण शुष्क हवा होने से तापमान में इजाफा हो रहा है।
बिहार: सात जिलों में अलर्ट
बिहार के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। इससे अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।