फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: राजस्थान के 10 जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Sun, 23 Apr 2023 07:58 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के 10 जिलों में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने रविवार शाम 7 बजे अलर्ट जारी कर अगले 3 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। प्रदेश में बारिश और आंधी के कारण तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है।
 
विज्ञापन
राजस्थान के 10 जिलों में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपा के क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हल्की बारिश, बादल गरजने और बूंदा-बांदी होना की भी चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


तेज हवाओं, आंधी और बारिश का दौर

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने पलटी खा ली है। पूर्वी राजस्थान में हवा में अचानक ठंडक आ गई है। सीकर, जयपुर, दौसा समेत कई शहरों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिली। रविवार दोपहर बाद से तेज हवाएं और आंधी का दौर शुरू हुआ, जो रात तक जारी रहा। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों मे जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, दौसा और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 

24 से 28 अप्रैल तक यह रहेगा मौसम का मिज़ाज

24 और 25 अप्रैल को मौसम सूखा और शुष्क रहने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल तक आंधी और बारिश की सम्भावना है। 26 अप्रैल को दक्षिणी राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। 27 और 28 अप्रैल से राजस्थान में एक नया विक्षोभ तंत्र बनेगा। जिससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। नए सिस्टम का असर मई के शुरुआती दिनों में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें