फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: चित्तौड़गढ़-कोटा-बांसवाड़ा में 40 डिग्री पार तापमान, राजस्थान में 4 दिन मौसम सूखा रहेगा, 22 से 'लू'

Thu, 20 Apr 2023 08:38 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रेगिस्तानी प्रदेश में सूरज अब आग उगलने लगा है। तीन जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। जबकि कई जिलों में तापमान इसके नजदीक पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़-कोटा-बांसवाड़ा में 40 डिग्री पार तापमान, राजस्थान में 4 दिन मौसम सूखा रहेगा - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले 4 दिन मौसम शुष्क यानी सूखा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में इस तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन 22 अप्रैल से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। बारिश नहीं होने और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब राजस्थान के ज्यादातर भागों में आसमान साफ है, तेज धूप निकलने से गर्मी का ऐहसास सुबह 7.30 बजे से ही लोगों को सड़कों पर होने लगा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण लोग दिन में पसीने से तरबतर होने लगे हैं। शाम 5.30 बजे तक तेज धूप पड़ने लगी है।
विज्ञापन

 
 चित्तौड़गढ़-कोटा-बांसवाड़ा में 40 डिग्री पार टेम्परेचर
 
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। धीरे धीरे टेम्परेचर में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। प्रदेश के तीन जिलों में तापमान 40 डिग्री पार चला गया है। चित्तौड़गढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 40.4, बांसवाड़ा में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दिन का तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जबकि धौलपुर में 39.7 डिग्री और बारां के अंता में भी 39.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच गया है। 
 
राजस्थान के शहरों में अधिकतम तापमान
 
अजमेर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 35.5, जयपुर में 36.8, झुंझुनूं के पिलानी में 36.3, सीकर में 34.5, उदयपुर के डबोक में 35.6,  बाड़मेर में 37.8, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 36.8, फलौदी में 36.6, बीकानेर में 36.2, चूरू में 36.9, श्रीगंगानगर में 35.2, टोंक में 37.9, बूंदी में 38.3, चित्तौड़गढ़ में 37.4, डूंगरपुर में 37.6, हनुमानगढ़ के संगरिया में 35, सिरोही में 35.6, सवाईमाधोपुर में 38.6, अलवर में 37.9, करौली में 38.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दिन का टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

 
 22 अप्रैल के बाद ज्यादातर जिलों में चलेगी लू
 
3 जिलों को छोड़कर फिलहाल ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। गुरूवार को अलवर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, टोंक समेत कई जिलों में गुरूवार को आंधी और धूलभरी हवाएं चलीं। 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। पिछले दो दिन से धूलभरी आंधियों का दौर जारी है। लेकिन मौसम विभाग ने चेताया है कि 22 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कई जिलों में ‘लू’ का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें