भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की भरतपुर इकाई को एक सूत्र से सूचना मिली कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड बयाना में जल जीवन मिशन के तहत हुए कामों का करीबन 2-3 दिन पहले ठेकेदारों को 8 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है ।
एसीबी की भरतपुर इकाई ने मंगलवार को सूचना पर कार्रवाई करते हुए बयाना में जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता धमेंद्र कुमार दीपक को उसके ड्राइवर संतोष कटारिया और एक दलाल सुरजीत सिंह जाट सहित 3 लाख 68 हजार 700 रुपए लेते हुए पकड़ा है।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की भरतपुर इकाई को एक सूत्र से सूचना मिली कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड बयाना में जल जीवन मिशन के तहत हुए कामों का करीबन 2-3 दिन पहले ठेकेदारों को 8 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है । इस भुगतान का कमीशन ठेकेदारों की ओर से XEN को आज किया जाना है। सूचना पर एसीबी भरतपुर मंगलवार को आकस्मिक चेकिंग की करते हुए कार्यालय अधिशासी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खण्ड बयाना के परिसर में स्विफ्ट डिजायर की डिग्गी में रखे अधिशासी अभियंता के थैले से 2 लाख 5 हजार 500 रुपये और अधिशासी अभियंता के किराये के मकान से अंदर रखे बैग से 1 लाख रुपए, अधिशासी अभियंता की तलाशी में 11,500 रुपए और सुरजीत दलाल की जेब से 51,700 रुपये कुल 3 लाख 68 हजार 700 रुपए बरामद कर ACB ने कब्जे में रख लिए हैं।
दीपक और अन्य से बरामद संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ जारी
मौके से बरामद संदिग्ध राशि के संबंध में धमेंद्र कुमार दीपक, उसके चालक संतोष कटारिया और दलाल सुरजीत सिंह से पूछताछ की जा रही है। एसीबी महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा आरोपियों से पूछताछ करेंगे। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिक जांच दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।