फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी, 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी

Fri, 08 Feb 2019 05:23 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर समाज की ओर से शुक्रवार से आरक्षण आंदोलन के आह्वान को देखते हुए राजस्थान के 14 जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने राजस्थान सरकार को ‘अबकी बार, आखिरी बार’ के नारे के साथ आंदोलन की चेतावनी दी हुई है।

विज्ञापन


       

सुरक्षा के लिहाज से मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने डीजीपी कपिल गर्ग को गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए हैं और सवाई माधोपुर रेलवे ट्रैक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद जयपुर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा, झालावाड़, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद जिलों एवं आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बैंसला ने आर-पार की लड़ाई का हवाला देते हुए समाज से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें