पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार जिलेभर को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त करने की मंशा से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बालाजी भवन के सामने, सरूपगंज, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी दशरथ कुमार पुत्र मोहनदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में कबूला अपना जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया है। गौरतलब है कि रोहिडा थानाधिकारी साबिर मोहम्मद की अगुवाई के टीम द्वारा गत 2 फरवरी को गश्त के दौरान एक मोटर साईकिल से 5.800 किलो ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी चूनिया व मीठाराम को गिरफतार किया गया था। आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान यह गांजा बालाजी भवन के सामने, सरूपगंज, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी दशरथ कुमार पुत्र मोहनदास वैष्णव द्वारा मंगवाने की बात कही थी।