फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, सरियों से दोनों पैर तोड़े, हमलावर फरार

Tue, 06 Feb 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: बसेड़ी थाना क्षेत्र के बघेलपुरा के पास बैंक से पैसे निकाल कर वापस घर लौट रहे 45 वर्षीय व्यक्ति पर चुनावी रंजिश को लेकर करीब आठ लोगों ने लाठी एवं सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर दोनों पैर तोड़कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची लेवडा पुरा पुलिस चौकी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। 
 
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घायल 45 वर्षीय सेवाराम पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुर निवासी पीतमपुरा दुर्वास ने बताया मंगलवार को बोरेली बैंक में पैसे निकालने गया था। पैसे निकाल कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बसेड़ी सड़क मार्ग पर बघेलपुरा गांव के नजदीक करीब आठ लोग लाठी डंडे एवं सरियों से लैस होकर मिल गए। आरोपियों घात लगाकर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमले कर दिए। घायल ने बताया हमलावर लगातार हमले करते रहे और वह जान बचाने की गुहार लगाता रहा। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख हमलावरों के पैर उखड़ गए और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लेवड़ा पुरा पुलिस चौकी को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आस पास इलाके में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है। घायल का आरोप है कि विधानसभा चुनाव की रंजिश चली जा रही है। चुनावी दुश्मनी को लेकर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है।

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हमलावरों ने सरियों से दोनों पैर तोड़ दिए हैं। घटना को लेकर बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया मामला चुनावी रंजिश का है। हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है। जिला अस्पताल घायल के पर्चा वयान लेने के लिए पुलिस को रवाना किया है। आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें