फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: पांच किलो गांजा मंगवाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सरूपगंज पुलिस ने की कारवाई

Tue, 06 Feb 2024 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा 5.800 किलोग्राम गांजा मंगवाने के मामले मे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान इसका खुलासा हुआ था। 

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार जिलेभर को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त करने की मंशा से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बालाजी भवन के सामने, सरूपगंज, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी दशरथ कुमार पुत्र मोहनदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में कबूला अपना जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया है। गौरतलब है कि रोहिडा थानाधिकारी साबिर मोहम्मद की अगुवाई के टीम द्वारा गत 2 फरवरी को गश्त के दौरान एक मोटर साईकिल से 5.800 किलो ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी चूनिया व मीठाराम को गिरफतार किया गया था। आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान यह गांजा बालाजी भवन के सामने, सरूपगंज, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी दशरथ कुमार पुत्र मोहनदास वैष्णव द्वारा मंगवाने की बात कही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें