फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में एक धार्मिक स्थल के बाहर विहिप का प्रदर्शन, धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

Sat, 18 Mar 2023 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में एक धार्मिक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में शनिवार को हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने एक धार्मिक स्थल के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

विज्ञापन


धार्मिक स्थल पर प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा कि यहां लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। यहां एक धर्म विशेष के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है और उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

हालांकि, वहां मौजूद लोगों का कहना था कि वे सिर्फ प्रार्थना करने के लिए आए थे। उधर, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। इस दौरान  प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें