फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांप्रदायिक घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों ने दिया धरना, मामलों की एनआईए से जांच करवाने की मांग

Mon, 16 May 2022 04:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर कलेक्ट्रेट के बाहर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने धरना दिया। हिंदू संगठनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
जोधपुर में हिंदू संगठनों का धरना - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में हुए सांप्रदायिक घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिन ने जोधपुर जिला कलेक्टर के बाहर धरना दिया। इस धरने में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे संगठनों ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सभी घटनाओं की एनआईए से जांच करवाने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में करौली, अलवर, भीलवाड़ा और जोधपुर में जिस तरह की सांप्रदायिक घटनाएं हुई, उससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है। इन सभी घटनाओं में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। 


डॉ. राम गोयल ने कहा कि आज घर में बैठी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। लोगों को पत्थर मारे जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में जिन निर्दोषों को जबरन फंसाया गया है, उन्हें रिहा किया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें