फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन नहीं देने का लगाया आरोप, अगले हफ्ते दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 09 Jan 2024 08:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही जिले के आबूरोड पंचायत समिति अंतर्गत समीपवर्ती भैसासिंह गांव के ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर पर राशन सामग्री नहीं देने का आरोप लगाते हुए रोष जताया गया है। इसके साथ ही कोई कार्रवाई नहीं होने पर अगले हफ्ते ग्राम पंचायत पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
राशन सामग्री नहीं देने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत भैसासिंह में ग्राम आम्बा व भैसासिंह गांव की राशन की दुकान इन दोनों ग्रामदानी गांवों में संचालित होनी चाहिए थी। आज तक मावल में संचालित हो रही है। यह ग्राम पंचायत क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर से ज्यादा दूर है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को वहां जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 27 व रेलवे लाइन को पार करके जाना पड़ता है। इससे हमेशा दुघर्टना व जनहानि का भय बना रहता है। वर्तमान राशन डीलर भी स्थानीय पंचायत का निवासी नहीं है। जिसके कारण लोगों को समय से राशन उपलब्ध नहीं हो पाता है।

गेहूं का गबन किया जा रहा
काफी समय से राशन डीलर द्वारा गेहूं का गबन किया जा रहा है। लोगों को 3-4 महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों द्वारा कोई कारवाई नहीं होने पर एक हफ्ते बाद ग्राम पंचायत पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर राजू, समा, छगन, सामीरा, सदलाराम एवं नोपाराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें