फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: सचिन पायलट बोले- राज्यसभा की तीन सीटों पर जीत पक्की, जून में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पायलट ने कहा, भाजपा के भीतर अराजकता और भ्रम की स्थिति है। उनके नेता चाहे जो भी कहें, लेकिन कांग्रेस तीन सीटें जीतेगी। 
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से खाली हो रहीं चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। इससे पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, पार्टी राज्यसभा की चार में से तीन सीटें आराम से जीत जाएगी। इसके लिए हमारे पास पर्याप्त बहुमत है। राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी आलाकमान तय करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार टोंक में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा के भीतर अराजकता और भ्रम की स्थिति है। उनके नेता चाहे जो भी कहें, लेकिन कांग्रेस तीन सीटें जीतेगी। 

बतादें कि राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को चुनाव पूरे होने हैं। भाजपा के ओमप्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का चार जुलाई को कार्यकाल पूरा होने वाला है। सत्ता दल पार्टी कांग्रेस के पास तीन सीटों के लिए बहुमत है। वहीं, एक सीट के लिए भाजपा के पास बहुमत है।  
विज्ञापन

 
हाल ही में उदयपुर में हुए नव संकल्प चिंतन शिविर के बारे में बात करते हुए, पायलट ने कहा कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा लोगों से जुड़ने के लिए निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और चिंतन शिविर में लिए गए अन्य निर्णयों पर चर्चा करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला एक-दो जून को जयपुर में होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें