राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिसर्जेंट राजस्थान से पहले बृहस्पतिवार को करीब 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए विभिन्न कम्पनियों से 112 समझौते पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए।
इन एमओयू से राजस्थान में करीब एक लाख लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद जगी है। जयपुर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा मुख्य अतिथि थे।
सबसे पहले पर्यटन से जुड़े करीब 45 एमओयू साइन किए गए।
नगरीय विकास के क्षेत्र में 29, कृषि क्षेत्र में 8, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 2, कौशल विश्वास के क्षेत्र में 9, मेडिकल और हायर एज्युकेशन में एक-एक एमओयू साइन किए गए।