फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: गृह जिले में पोस्टर से गायब वसुंधरा राजे की तस्वीर, जन आक्रोश रैली में दिखा समर्थकों का आक्रोश

Thu, 16 Dec 2021 03:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

धौलपुर जिले में भाजपा की जन आक्रोश रैली के लिए छपवाए गए पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तस्वीर नदारद रहने के बाद पार्टी में कलह की अटकलें लगने लगी हैं। राजे समर्थक भी इसका विरोध कर रहे हैं और गुटबाजी का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में जन आक्रोश रैलियों का आयोजन कर रही है। ऐसी ही एक रैली बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले धौलपुर में भी हुई। लेकिन, इस रैली के लिए छपवाए गए बैनरों से राजे की तस्वीर नहीं देखने को मिली। इसका राजे समर्थकों ने विरोध किया है। 

विज्ञापन


ये बैनर-पोस्टर भाजपा की जिला कार्यकारिणी की ओर से छपवाए गए थे। इसको लेकर वसुंधरा समर्थक कार्यकर्ताओं ने खासी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्टर में राज्य स्तर पर  डॉ. सतीश पूनिया और गुलाबचंद कटारिया के फोटो लगे होने और राजे की फोटो न होने का उनके समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। 

इस पोस्टर विवाद के बाद राजस्थान भाजपा में गुटबाजी होने की अटकलें लगने लगी हैं। राजे समर्थकों का कहना है कि जब पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की तस्वीरें लगाई जा रही हैं तो फिर पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर न लगाने के पीछे क्या कारण है। वसुंधरा राजे के समर्थक सतीश पुनिया पर गुटबाजी करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें