फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा राजे भी चाहती हैं, मोदी प्रधानमंत्री बने

Sat, 20 Apr 2013 01:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के लिए भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने शुक्रवार को कहा कि मोदी गुजरात में ही नहीं बल्कि समूचे देश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी सटीक हैं।

वह कुछ तो अच्छा कर रहे हैं, तभी तो लोगों की जुबान में उनके नाम की ही चर्चा है।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में वसुंधरा ने कहा मोदी लोगों की नब्ज पहचानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी काफी लंबे अर्से से मुख्यमंत्री हैं सो पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम को आगे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने बताया कि राजस्थान में उन्होंने लोगों में मोदी के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा है। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान में प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी को बुलाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें