फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वसुंधरा राजे पर भी चढ़ा 'केजरिया' रंग

Mon, 06 Jan 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही आलोचक आम आदमी पार्टी के तौर तरीकों पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन इस समय की राजनीति में केजरीवाल का असर साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन


एक तरफ सारे राजनेता खुद को पाक साफ जताने की कोशिशों में लगे हुए हैं। वहीं दूसरे ओर जिस तरह आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर लोगों के बीच पहुंचती रही है, अब और भी लोग इसी अंदाज को बेझिझक अपना रहे हैं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, जिन्हें लोग 'मैडम' भी कहा करते हैं, आजकल आम आदमी की कतार में खड़ी हो रही हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री की ही तरह उन्होंने अपनी सुरक्षा कम की है। और आम दिखने के लिए जनता की तरफ अपने हाथ भी बढ़ाए।

'आप' की राह पर राजस्थान, बिजली-पानी के कम दामों की मांग

जयपुर के जेएलएन मार्ग से गुजरते समय जब स्कूटी से गिर पड़ी महिला को सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उठाया और राजे ने उस महिला का हालचाल पूछकर उसे हेलमेट के साथ ड्राइव करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजे मुख्यमंत्री बनने के कुछ दिन बाद ही सिग्नल पर रुककर लोगों से बातचीत करते नजर आईं, इस बदलते रवैये को लेकर राजे मीडिया की सुर्खियों में रहीं। और एक खास बात यह भी है कि मैडम ने सरकारी बंगला लेने से भी इनकार कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें