फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: गार्गी पुरुस्कार योजना पर देवनानी का सरकार पर वार, कहा-करीब 4 लाख 30 हजार बालिकाएं इस पुरस्कार से हुई वंचित

Thu, 21 Apr 2022 05:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

विधायक वासुदेव देवनानी ने गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल है। 
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर उत्तर से विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने गार्गी पुरस्कार योजना को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। देवनानी ने कहा कि इसमें 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाता है लेकिन इस बार सरकार ने प्रतिशत का दायरा बढ़ाकर 90 कर दिया है। इससे करीब 4 लाख 30 हजार बालिकाएं इस पुरस्कार से वंचित हो गई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाली बालिकाओं की संख्या 6 लाख 65 हजार है। जबकि 90 प्रतिशत से ज्यादा हासिल करने वाली बालिकाओं की संख्या केवल 2 लाख 35 हजार ही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जो मानदंड पहले से ही चल रहा था, उसे ही लागू रखा जाए।

देवनानी ने कहा कि ईडी से जांच के बाद राजीव स्टडी सर्कल के संरक्षक सुभाष गर्ग से लेकर मुख्यमंत्री तक के नाम सामने आ सकता है। राज्य सरकार की एसओजी जांच कर रही है, लेकिन चेयरमैन डीपी जारोली से अब तक पूछताछ नहीं हुई है। ईडी जांच कर रही है और सरकार को चाहिए कि दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए सीबीआई से जांच कराए।

विज्ञापन

अजमेर प्रशासन मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में विफल 

देवनानी ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अजमेर प्रशासन और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुए है। पानी पूरा नहीं मिल रहा है और जीवन जीना मुश्किल हो गया है। बीसलपुर में पूरा पानी है लेकिन वितरण व्यवस्था गड़बड़ है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसी प्रकार जनता बिजली कटौती से परेशान है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें