जयपुर मेट्रो के रास्ते में आने वाले 250 वर्ष पुराने रोजगारेश्वर सहित कई मंदिरों को हटाने के मामले में चल रहा विवाद राजस्थान विधानसभा पहुंच गया। विधानसभा में पौन घंटे इस मुद्दे पर गर्मागर्म बहस चली।
भाजपा वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने मंदिर हटाने के तौर तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए और अपनी पार्टी की सरकार को घेरा। वहीं, नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह ने माना कि रोजगारेश्वर मंदिर को हटाने में जिस विधि विधान और धार्मिक तरीके का पालन होना चाहिए था, जो नहीं हुआ।
घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि रोजगारेश्वर मंदिर को निर्ममता से ध्वस्त किया गया। आरी से शिवलिंग को काटा गया, हिंदू कर्मचारियों ने शिवलिंग को आरी से काटने से मना किया, तो मुस्लिम कर्मचारियों को बुलाकर कटवाया गया।