फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींवसर दौरे से पहले बीकानेर में बवाल: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, चिकित्सा मंत्री का विरोध

Thu, 11 Jun 2026 03:00 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकनेर

सार

बीकानेर में चिकित्सा मंत्री के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस से झड़प के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। मेडिकल कॉलेज परिसर में कुछ समय तनाव रहा, बाद में स्थिति नियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
जमकर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पीबीएम अस्पताल में कथित अव्यवस्थाओं और प्रसूताओं की बिगड़ती हालत के मामलों को लेकर रैली निकाल रहे थे। रैली के दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।

इस दौरान कई यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में भंवर कूंकणा, कृष्ण गोदारा और ओबीसी मोर्चा की उमा करल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  ‘जनता की आवाज उठाना अपराध है तो मैं अपराधी हूं’, गिरल आंदोलन के बाद भाटी का सरकार पर हमला

वहीं, पीबीएम अस्पताल के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने मौके से हटाकर हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस वाहन में मौजूद कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि कांग्रेस पुलिस कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाएं और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, जिनके विरोध में पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी धरना-प्रदर्शन करती रहेगी। घटनाक्रम के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें