फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- राजस्थान जल रहा और मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस महारानी के स्वागत की तैयारी में लगे   

Wed, 11 May 2022 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शेखावत ने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू ही नहीं किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर जनकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान जल रहा है और गहलोत कांग्रेस महारानी के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत आत्म मुग्ध बीमारी से ग्रस्त हैं। ऑफिसर बे लगाम हो गए हैं। विधायकों को किसी की चिंता नहीं है। सीएम गहलोत ने राजस्थान को अराजकता की ओर धकेला है।

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के 11 जिलों में बुधवार को भाजपा के कार्यालयों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हनुमानगढ़ से सभी जिलों का उद्घाटन किया। अजमेर में कार्यालय के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद शेखावत ने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू ही नहीं किया। आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना को ढाई वर्ष तक गहलोत ने लागू नहीं होने दिया। जिनकी जान चली गई इलाज के अभाव में उनका क्या? किसानों को करोड़ों रुपये भेजे पर रोक दिए।
विज्ञापन

 
करौली में हिंदू नव वर्ष पर हिंसा हुई और सीएम गहलोत करवाई पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। भरतपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा को अराजक लोगों के हाथ में सौप दिया है। गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और उनके परिवार के लोग बेलगाम हुए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें