फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Ganga: यूक्रेन से निकलकर वतन लौटे 558 भारतीय, फूल देकर केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- आपका स्वागत है

Thu, 03 Mar 2022 11:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

यूक्रेन के तनावपूर्ण हालात से निकलकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से तीन अलग-अलग फ्लाइट्स से 558 भारतीय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सभी का फूल देकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भारतीय का फूल देकर किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यूक्रेन से लौटे भारतीयों का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। चौधरी ने बुधवार रात 12:30 बजे एयरपोर्ट पर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया से आई एयर इंडिया की पहली फ्लाइट में लौट रहे 150 भारतीय नागरिकों और विद्यार्थियों को रिसीव किया। साथ ही गुरुवार सुबह 3: 00 बजे इंडिगो की फ्लाइट से आए 219 विद्यार्थियों का स्वागत भी किया।

विज्ञापन


यूक्रेन के तनावपूर्ण हालात से निकलकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से स्पाइसजेट की तीसरी फ्लाइट में आए 189 भारतीय को केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और मनोबल बढ़ाया। बुधवार रात को तीन फ्लाइट से करीब 558 भारतीय अपने वतन वापस लौटे हैं। 

यूकेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रियों और सांसदों को यूक्रेन से लौट रहे भारतीयों का स्वागत करने को कहा है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया में केंद्र सरकार को अति सक्रिय और संवेदनशील बताते हुए कहा कि खारकीव और कीव से छात्रों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। रोजाना 15 हवाई जहाज चलाए जा रहे हैं। यूक्रेन में हम भारतीय नागरिकों के लिए सारी व्यवस्था भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी और सुरक्षा के लिए पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे काम कर रहा है। सरकार का प्रयास जारी है, यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें