फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: गडकरी ने कहा- अब सिर्फ 15 दिन में बनेगी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप, पहले लगता था डेढ़ साल

Fri, 10 Sep 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बाड़मेर।

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बाड़मेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 925-ए पर वायुसेना के लिए इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी के उद्धाटन के दौरान गडकरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
देश की पहली हवाई पट्टी के उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना डेढ़ साल में नहीं, अब सिर्फ 15 दिन में इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप बनाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 19 और स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग स्थल बनाए जाएंगे। बुधवार को भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने मुझे बताया कि इस एनएच पर इमरजेंसी लैंडिग हवाई पट्टी को तैयार करने में डेढ़  साल का वक्त लगा है। एनएच-925 ए देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसपर भारतीय वायुसेना के विमान आपात स्थिति में लैंडिंग कर सकेंगे। 

छोटा एयरपोर्ट बना सकती है सेना
गडकरी ने कहा कि भारतीय सेना यहां छोटा हवाईअड्डा भी तैयार कर सकती है, जहां तक मुझे पता है, इस क्षेत्र के 350 किमी के दायरे में कोई हवाईअड्डा नहीं है। उन्होंने बताया कि सीडीएस बिपिन रावत को मैंने कहा है कि यहां पर एक छोटा हवाईअड्डा तैयार किया जा सकता है।  
विज्ञापन


तीन हेलिपैड भी
वायुसेना और सेना के लिए 100 गुना 30 मीटर के तीन हेलिपैड भी बनाए गए हैं। इनका निर्माण कुंदनपुरा, सिंघानिया और बाखासार गांव में हुआ है।

यहां पर बनेगी इमरजेंसी हवाई पट्टी
राजस्थान के फलौदी-जैसलमेर, बाड़मेर-जैसलमेर रोड, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर-बालासोर रोड, असम में हशिमारा-गुवाहाटी रोड, गुजरात के भुज-नलिया रोड, असम के लेह-न्योमा रोड, जोरहाट-बाराघाट समेत अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर वायुसेना के लिए इमरजेंसी में लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी तैयार की जाएगी। गड़करी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण रिकॉर्ड तेजी के साथ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें