फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कानून व्यवस्था पर शेखावत ने गहलोत पर बोला हमला, कहा- प्रदेश में गृह मंत्रालय का अस्तित्व ही नहीं

Wed, 19 Apr 2023 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कानून-व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग मामलों को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि राज्य में गृह मंत्रालय का जैसे अस्तित्व ही नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने-जयपुर में राम प्रसाद मीणा आत्महत्या प्रकरण में कहा कि जमीन विवाद से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले राम प्रसाद का सुसाइड लेटर जनता के सामने खुला सबूत है कि विरोधियों के विरुद्ध षड्यंत्र का जाल बुनने वाले गहलोत जी अपने पाले के संगीन मामलों में कैसे चुप्पी साध लेते हैं? शेखावत ने कहा कि राम प्रसाद और उसके परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। सीएम बताएं कि वे क्या करेंगे?

विज्ञापन


ये है जंगलराज,अपराधी बेखौफ 
उदयपुर की एक घटना पर शेखावत ने कहा कि व्यवसायी को लूटकर दो दिन तक उससे बेरहमी से मारपीट की गई होगी, ताकि वो पुलिस में न जाए। ये है जंगलराज। अपराधी बेखौफ, उन्हें लगता है वे जहां चाहें, जिसे चाहें शिकार बना सकते हैं, पुलिस उन्हें नहीं रोकेगी। उन्होंने कहा कि दो साल बाद मामला प्रकाश में आया, वो भी तब जब व्यापारी ने हिम्मत दिखाई।

बीकानेर के कतरियासर धाम  के प्रसिद्ध जसनाथजी महाराज मंदिर में चोरी पीड़ादायक
बीकानेर के कतरियासर धाम स्थित सिद्ध संप्रदाय के प्रसिद्ध जसनाथजी महाराज मंदिर में चोरी की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह घटना समाज के लिए पीड़ादायक है। कानून-व्यवस्था की कमजोरी से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके पहले भी कई वारदात हुई हैं। राज्य में गृह मंत्रालय का जैसे अस्तित्व ही नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस में एक बड़ा वर्ग अपने ही नेताओं की प्रताड़ना का शिकार  
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मंत्री रहे अंजन दत्ता की बेटी और असम में युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जवाब की प्रतीक्षा कर रही हैं। बुधवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस में एक बड़ा वर्ग अपने ही नेताओं की प्रताड़ना का शिकार है। राजस्थान में हम उदाहरण देख ही रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष के कथित चुनाव के समय भी यह नजर आया था। किस्से कई हैं, बताते-बताते कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें