फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उपेन यादव ने आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, गिरफ्तारियां भी हुईं

Tue, 07 Feb 2023 03:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरपीएससी के बहार प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिससे वहांअफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोट भी आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के बहार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए आरपीएससी अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।  

विज्ञापन


इससे पहले आरपीएससी के बहार प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिससे वहांअफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोट भी आई हैं।

दरअसल, आरपीएससी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शांतिपूर्ण तरह से विरोध करने की समझाइश दी, लेकिन आक्रोश प्रदर्शनकारी उग्र हो गए, उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान उपेन यादव सहित कई युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। 
विज्ञापन


राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया की  पीटीआई, प्रयोगशाला सहायक, फायरमैन, एमवीएसआई जैसी कई भर्ती परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनका रिजल्ट अब तक नहीं आया है। जिसकी वजह से युवाओं में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में जल्द से जल्द लंबित भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कराने के साथ ही भर्ती परीक्षाओं में रासुका लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगार बोर्ड का गठन भी किया जाए। इस तरह की कई मागों के साथ आरपीएससी अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें