फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीएम गहलोत बोले- देश में अघोषित आपातकाल, कोई नहीं जानता किस दिशा में जा रहे 

Tue, 08 Feb 2022 06:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अशोक गहलोत ने कहा कि आपातकाल लगाने के कारणों को गिनाने का कोई मतलब नहीं है। दुनिया जानती है कि आपातकाल लगाया गया था और फिर उसके बाद हमारी सरकार गिर गई थी। 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में दिए गए अभिभाषण पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है, कोई नहीं जानता कि देश किस दिशा में जा रहा है। पीएम को पिछली सरकारों की कमियां गिनाने की बजाय विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस के चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि अब आपातकाल लगाने के कारणों को गिनाने का कोई मतलब नहीं है। दुनिया जानती है कि आपातकाल लगाया गया था और फिर उसके बाद हमारी सरकार गिर गई थी। सभी जानते हैं कि आपातकाल क्यों लगाया गया था और इस दौरान क्या हुआ था।

विकास की बात करें तो समझ आता है 
सीएम गहलोत ने कहा कि देश में हिंसा, अशांति, अविश्वास और तनाव का माहौल है। एनडीए, भाजपा और आरएसएस लोगों के बीच दूरियां पैदा कर रही है। इससे उलट पीएम मोदी हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोगों को भड़का रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मोदी जी पिछली सरकारों की कमियां गिना रहे हैं, वे विकास की बात करें तो समझ आता है।  
विज्ञापन


हम खुद को साबित करेंगे
चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने खुले दिमाग से अपने विचार रखे हैं। विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है, 18 महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस की सरकार चुनी हम खुद को उनके सामने साबित करना चाहेंगे।
 
तो देश में आपातकाल नहीं होता: पीएम मोदी 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में मंगलवार को पीएम मोदी ने कई मुद्दों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश में आपातकाल, सिखों का नरसंहार और घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन नहीं होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें