फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेकाबू कैंटर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार को एक किमी तक घसीटा, मौत

Sun, 27 Nov 2022 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दर्दनाक हादसे से गुस्साए लोगों ने अलवर-विराटनगर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की काफी समझाइश के बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए और फिर जाम खुल सका।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेकाबू कैंटर ने 5 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक सावर युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कैंटर चालक बाइक सवार को एक किमी तक घसीट ले गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम जिले के कोटपूतली थाना इलाके के पास विराटनगर कस्बे में बस स्टैंड के करीब हुआ। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक का पीछा किया। करीब 5 किमी तक पीछा करने के बाद पुलिस कैंटर को रोक पाई। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

भयानक हादसे से गुस्साए लोगों ने अलवर-विराटनगर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की काफी समझाइश के बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए और फिर जाम खुल सका।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कैंटर विराटनगर से अलवर की ओर जा रहा था। विराटनगर में उसने बस स्टैंड के पास लगातार 5 पांच वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान उसने एक बाइक सवार कैलाश यादव को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए करबी किलोमीटर तक ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें