फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर में अकेली  नाबालिग भतीजी से चाचा ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिता और मां को पीटा

Sun, 19 Feb 2023 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के सदर थाना इलाके में चाचा ने नाबालिग भतीजी को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़ित नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। शनिवार देर शाम मां ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


महिला थाने के सीआई इंद्रलाल ने बताया कि 16 साल नाबालिग लड़की की मां ने केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि पति मजदूरी करता है। उसकी सास की पहले मौत हो चुकी है और ससुर बुजुर्ग हैं। 14 फरवरी को वह घर से बाहर गई थी, ससुर भी किसी काम से बाजार गए थे। 

उसकी लड़की घर में अकेली थी, इस दौरान उसका देवर घर आया और लड़की के साथ छेड़छाड़ कर गलत हरकत की। वह वापस घर आई तो लड़की ने उसे इसकी जानकारी दी। परिवार का मामला होने के कारण उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। 
विज्ञापन


इस बात को लेकर आरोपी को डांटा तो उसने पति-दोनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरा हो गया। जिसके बाद वे थाने पहुंचे औरा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें