Udaipur: उदयपुर की ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक युवक के खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की सगाई होने से डिप्रेशन में था। जिसके बाद उसने अपने गले पर डेटोनेटर बांधा और फिर उसमें ब्लास्ट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक युवक ने शरीर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस उपाधीक्षक (ऋषभदेव) हेरंब जोशी ने बताया कि मसारो की ओबरी गांव में 24 वर्षीय नीलेश मीणा ने रविवार देर रात डेटोनेटर बांधकर विस्फोट कर आत्महत्या कर ली।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
अचानक डेटोनेटर के धमाके की आवाज आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना अधिकारी महिपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।